26 Apr 2024, 11:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किरण मोरे ने की दिनेश कार्तिक की तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 1:40PM | Updated Date: Apr 13 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने त्रिकोणीय सीरीज में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक ने जिस तरह वापसी की है, वह अविश्वसनीय है। कार्तिक ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बांग्लादेश पर जीत दिलाई थी। वह फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान है।      
 
मोरे ने कहा - कार्तिक ने शानदार वापसी की है। मैं थोड़ा नाखुश था जब उसने विकेटकीपिंग छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू किया। उन्होंने कहा, ने उससे कई बार पूछा कि क्या हो रहा है। फिर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसने बतौर विकेटकीपर वापसी की।
 
मोरे महान हरफनमौला वीनू मांकड़ के जन्मदिन पर क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब की बैठक में बोल रहे थे। धोनी जिस समय सभी प्रारूपों में खेल रहे थे, उस समय दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग छोड़ दी थी। विकेटकीपर का जीवन आसान नहीं होता लेकिन कार्तिक जिस तरह से वापसी की, वह अविश्वसनीय है। उसने काफी इंतजार किया। कार्तिक के पास प्रतिभा की कमी नहीं थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »