27 Apr 2024, 03:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे वनडे में भारत ने इंग्‍लैंड को 8 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 12:47PM | Updated Date: Apr 13 2018 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। स्मृति मंदाना से मिली शानदार शुरूआत के बाद कप्तान मिताली राज की धैर्यपूर्ण पारी और दीप्ति शर्मा के नाबाद अर्धशतक के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 28 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। 
 
भारत की इस जीत में गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभायी जिन्होंने इंग्लैंड को निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 201 रन ही बनाने दिए। इंग्लैंड की पारी का आकर्षण विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स 94 रन की पारी रही। उनके अलावा कप्तान हीथर नाइट ने 36 रन का योगदान दिया। भारत के लिएदीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने दो-दो विकेट लिये।         
 
भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन मंदाना ने एक छोर संभाले रखा। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 53 रन की शानदार पारी खेली जबकि मिताली (नाबाद 74) ने अपने करियर का 50वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। दीप्ति (नाबाद 54) ने छक्का जड़कर अपना नौवां अर्धशतक पूरा करने के साथ ही भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। भारत ने 42.2 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाए। 
 
भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर त्रिकोणीय श्रृंखला में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। भारत की श्रृंखला में जीत की नायिका निश्चित तौर पर स्मृति मंदाना रही जिन्होंने तीन मैचों में 181 रन बनाये। उन्हें श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। दीप्ति को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।            
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »