27 Apr 2024, 03:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : रवींद्र जडेजा पर जूता फेंकने पर 11 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 12:12PM | Updated Date: Apr 12 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। आईपीएल मैच के दौरान मैदान पर रवींद्र जडेजा पर जूता फेंकने के मामले में 11 तमिल समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। कई तमिल समर्थक गुटों ने आईपीएल के आयोजन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनका मानना है कि इसका आयोजन यहां कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।
 
पुलिस ने साथ ही कहा कि, कावेरी मुद्दे पर नारे लगाने के मामले में भी 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में कल रात चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान मैदान पर जूता फेंका गया था। पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार यह घटना सार्वजनिक शांति प्रभावित करने से जुड़ी है। गिरफ्तार लोगों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया और उन्हें पुलिस रिमांड में रखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »