08 May 2024, 20:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री ने जमकर की विराट कोहली की तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 11:30AM | Updated Date: Apr 11 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैये में वह खुद का अक्स देखते हैं क्योंकि जब वह क्रिकेट खेलते तो उनकी भी मानसिकता ऐसी ही होती थी। लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड 2018 में महाराष्ट्राचा अभिमान  सम्मान से नवाजे गए शास्त्री ने कहा, मैं ऐसे देखता हूं  (कोहली में मैं खुद को देखता) हूं। हमारी सोच एक जैसी है।
 
उन्होंने काह, हम आक्रामक हैं और मुकाबला करना चाहते हैं और जब किसी टीम में कोहली जैसी मानसिकता और काम करने का जज्बे वाला खिलाड़ी हो तो इसका असर दूसरे खिलाडिय़ों पर भी पड़ता है , इसलिए भारतीय टीम इस समय शानदार लय में है।  शास्त्री ने इस मौके पर पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की भी तारीफ की। 
 
उन्होंने कहा - एमएस ( धोनी ) महान खिलाड़ी है और परिस्थितियों से जरा भी विचलित नहीं होते। चाहे वह शून्य पर आउट हो या शतक बनाए , चाहे वह छक्का मार कर विश्व कप जिताए, वह हमेशा एक से रहते हैं। धोनी और कोहली एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। आप मीडिया में जो पढ़ते हैं वह सही नहीं है, उनका रिश्ता शानदार है। कोहली धोनी से राय लेते हैं जिसका टीम पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »