26 Apr 2024, 16:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फिर मुसीबत में फंसे मोहम्मद शम्मी, पत्‍नी ने किया अब कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 6:45PM | Updated Date: Apr 10 2018 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। घरेलू विवाद में फंसे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शम्मी पर मंगलवार को उनकी पत्नी हसीन जहां ने शम्मी और अन्य के खिलाफ अलिपुर न्यायालय में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। हसीन जहां एक के बाद एक कर शमी की सच्चाई सबूतों के साथ पेश कर रही हैं तो वहीं शमी अपनी पत्नी को मानसिक रोगी बता रहे हैं।
 
आपको बता दें कि हसीन जहां ने शम्मी पर विदेशी महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया था। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच का विवाद पुलिस थाने तक भी पहुंच गया था। उन्होने शमी के चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे, जिसमें वो महिलाओं से अश्लील बातें करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, हसीन ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए ये दावा भी किया है कि साउथ अफ्रीका से वापस आने के बाद उनके पति ने उनके साथ मारपीट की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »