27 Apr 2024, 09:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर बोले - जल्‍द ही जेल से बाहर आएंगे सलमान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 11:59AM | Updated Date: Apr 6 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने काले हिरणों के शिकार करने पर पांच साल की सजा सुना दी है। इसके बाद कई सुपरस्टार्स को झटका लगा है। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर अपना दुख प्रकट किया। ट्वीट करने के बाद ही अख्तर पाकिस्तानी फैंस का निशाना बन गए। 
 
अख्तर ने ट्वीट कर लिखा कि, मेरे दोस्‍त सलमान खान को 5 साल की सजा होते देख दुख हो रहा है मगर कानून को अपना काम करना ही चाहिए। हमें भारत के माननीय कोर्ट का सम्‍मान करना होगा लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि सजा बहुत कड़ी है लेकिन मेरा दिल उनके (सलमान) परिवार और फैंस के लिए रोता है। मुझे यकीन है कि वह जल्‍द बाहर आ जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »