27 Apr 2024, 06:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डरे शाहिद शाहिद अफरीदी ने तिरंगे के साथ शेयर की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 11:09AM | Updated Date: Apr 5 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत विरोधी ट्वीट कर भारतीय फैंस के गुस्से का शिकार हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अब तिरंगे के साथ अपनी तसवीर शेयर कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। हालांकि अफरीदी के तेवर अब भी नरम नहीं पड़े हैं। अफरीदी ने तिरंगे के साथ अपनी तस्‍वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, हम सबका सम्मान करते हैं।
 
यह तस्वीर एक स्पोर्ट्समैन का उदाहरण है, लेकिन जब बात मानवाधिकार की आती है, तो हम सभी अपने मासूम कश्मीरियों के लिए एक ही उम्मीद रखते हैं। अफरीदी ने अपने पहले ट्वीट में भारत विरोधी बात लिखी थी और कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों के  लिए हमदर्दी दिखाई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »