26 Apr 2024, 13:32:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का ये आॅफ स्पिनर बना जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 2:46PM | Updated Date: Apr 4 2018 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय आॅफ स्पिनर आशीष कपूर को तीन सदस्यीय अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। आशीष कपूर तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति में वेंकटेश प्रसाद की जगह लेंगे। समिति के दो अन्य सदस्य  ज्ञानेंद्र पांडेय और राकेश पारीख हैं।
 
पूर्व आॅफ स्पिनर कपूर ने भारत के लिए चार टेस्ट और 17 वनडे खेले हैं। वह 1996 के आईसीसी विश्व की टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने 128 प्रथम श्रेणी मैच और 93 लिस्ट ए मैच भी खेले। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कपूर को बधाई देते हुए कहा, मैं उन्हें इस नयी जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भारतीय क्रिकेट के लिए अपना पूरा योगदान देंगे। उनके पास खेल का विशाल अनुभव है। भारत के पास ढेरों प्रतिभाएं हैं और जरूरत उन्हें सही समय पर तलाश करने और उन्हें तराशने की है।" राज
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »