27 Apr 2024, 00:01:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आतंकियों के समर्थन में आए अफरीदी, भारत का किया अपमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 4:42PM | Updated Date: Apr 3 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी ट्वीट किया है जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए है। अफरीदी ने ट्वीट कर कश्मीर की स्थिति को बेचैन करने वाला बताया है और संयुक्त राष्ट्र के साथ ही दूसरे अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
 
अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है। यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है। हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »