27 Apr 2024, 03:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 3:06PM | Updated Date: Apr 1 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्राइस्टचर्च। मार्क स्टोनमैन (60) और जेम्स विन्स (76) के शानदार अर्धशतकों से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 202 रन बनाकर अपनी बढ़त को 231 रन पहुंचा कर मैच पर शिकंजा कस दिया।  
 
न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 192 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 278 रन पर समाप्त हुई। बीजे वाटलिंग ने 77 रन से आगे खेलते हुए 220 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए। टिम साउदी ने 13 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 48 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के सहारे 50 रन बनाए। 
 
दसवें नंबर के बल्लेबाज नील वेगनर ने 27 गेंदों में नाबाद 24 और ट्रेंट बोल्ट ने 16 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 278 तक पहुंचाया। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया। इंग्लैंड को पहली पारी में 29 रन की बढ़त हासिल हुई।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »