26 Apr 2024, 21:23:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉल टेंपरिंग : कप्‍तानी से हटाए गए स्टीव स्मिथ, वाॅर्नर की भी छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 3:51PM | Updated Date: Mar 25 2018 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान 'बॉल टेम्परिंग' के लिए जिम्मेदार आॅस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी और डेविड वाॅर्नर को उपकप्तानी से हटा दिया गया है। विकेटकीपर टिम पेन इस टेस्ट के बचे शेष दो दिन टीम की कप्तानी संभालेंगे। वर्ष 2015 से आॅस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे और फिलहाल दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने केपटाउन में शनिवार को पत्रकारों के सामने खुद ही सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »