27 Apr 2024, 05:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में हुआ बड़ा बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 3:54PM | Updated Date: Mar 24 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का पहला मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे स्टेडियम में होगा। इस बार फिर चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है। चेन्नई टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस सीजन की नई जर्सी लॉन्‍च की है। जर्सी के रंग में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन इस बार डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। 
 
2 साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी में बहुत से बदलाव देखने को मिले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी पिछली जर्सी की तुलना में बहुत ही आकर्षक नजर आ रही है। पहले जहां चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर टेलीकॉम कंपनी एयरसेल का लोगो लगा होता था तो इस बार भी यहां पर मुथूट फाइनेंस का लोगों नजर आ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »