27 Apr 2024, 04:26:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब किराए के घर में ही रहेंगे विराट-अनुष्का, रद्द हुई फ्लैट की डील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 11:08AM | Updated Date: Mar 24 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फिलहाल अपनी गृहस्थी किराये के घर में ही चलानी पड़ेगी। विराट की 34 करोड़ रुपए वाले फ्लैट की डील रद्द हो गई। 
 
अब यह जोड़ा पेंटहाउस खरीदने की योजना बना रहा है। विराट ने शादी से पहले ही यानी जून, 2016 में मुबई के वर्ली इलाके में एक सुपर लग्जरी फ्लैट बुक कराया था। यह फ्लैट टावर-सी बिंल्डिंग के 35वें फ्लोर पर था। इसे 2019 तक मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब विराट ने इस फ्लैट की डील को रद्द कर दिया है। विराट ने 20 मार्च को ही 7000 स्क्वेयर फुट के कॉरपेट एरिया वाले इस फ्लैट की कैंसलेशन डीड तैयार कराके अगले दिन उसे जमा करा दिया है।
 
सूत्रों की मानें तो विराट अब वसोर्वा और बांद्रा के बीच के इलाके में एक पेंटहाउस खरीदने की योजना बना रहे हैं। शादी के बाद से विराट अभी अनुष्का के साथ किराये के घर में रह रहे हैं। वर्ली इलके में डॉ. एनी बेसेंट रोड पर इस फ्लैट का किराये 15 लाख रुपए प्रति महीने है। विराट ने पिछले साल अक्टूबर में ही इसे किराये पर लिया है और इसकी लीज दो साल के लिए हैं। इसके लिए विराट ने 1.5 करोड़ रुपए डिपॉजिट जमा किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »