26 Apr 2024, 20:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम में चोटिल एकता बिष्ट की जगह शमिल हुई ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 6:11PM | Updated Date: Mar 21 2018 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने भारतीय महिला टीम में चोटिल एकता बिष्ट की जगह राजेश्वरी गायकवाड को चुना है। राजेश्वरी अब आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रही ट्वंटी-20 त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। एकता को वडोदरा में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अपनी गेंद पर कैच लपकते समय बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। एकता को 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है।
 
 भारतीय महिला ट्वंटी 20 टीम -  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा   रोड्रिग्स, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, पूजा वस्त्रकर, रुमेली धर, मोना मेशराम, राजेश्वरी गायकवाड।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »