26 Apr 2024, 18:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने बांग्लादेश टीम को बताया थर्ड क्लास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 11:31AM | Updated Date: Mar 21 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत-श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच तीन देशों की निदाहास टूर्नामेंट में जिस तरह से लंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच मैदान में नोंकझोंक देखने को मिली उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
 
श्रीलंका के पूर्व धांकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए बांग्लादेश टीम को थर्ड क्लास बताया था। जयसूर्या ने इस मैच के बाद ड्रेसिंग रूम की एक फोटो साझा की थी, जिसमे काफी तोड़फोड़ की गई थी। इस फोटो को ट्वीट करते हुए जयसूर्या ने लिखा था कि मैच के बाद जश्न के वक्त बांग्लादेश का ड्रेसिंग का दरवाजा तोड़ दिया गया है, यह थर्ड क्लास का व्यवहार है।
 
लेकिन बाद में जयसूर्या ने अपनेन इस ट्वीट को वापस ले लिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनपर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच के दौरान आखिर ओवर में विवाद हो गया। 
 
दरअसल आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम को 6 गेंद पर 12 रन बनाने थे। इस ओवर में लगातार दो बांउसर गेंद फेंके जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। दूसरी गेंद को नो बॉल दिए जाने का लेग अंपायर ने मुख्य अंपायर को सिग्नल दिया लेकिन मुख्य अंपायर ने इसे नो बॉल नहीं दिया, जिसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »