27 Apr 2024, 04:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट के किसिंग वाले फोटो को पत्‍नी अनुष्का ने दी यहां जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 12:07PM | Updated Date: Feb 22 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शादी के बाद लंबी दूरियां विराट-अनुष्का को एक-दूसरे के और करीब ला रहे है। कम से कम पिछले दो दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर इस न्यूली मैरिड कपल के अपडेट्स तो यही बताते हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर विजयी रथ पर सवार इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने एक मैच में जीत के बाद अपनी 'वन एंड ओनली' से फैन्स को मिलवाया। पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाते हुए उन्होंने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद उसके जवाब में अनुष्का ने भी विराट को जादू की झप्पी दी है।
 
बुधवार को अनुष्का शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच से ठीक पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी बदली। बॉलीवुड की 'परी' ने उसी फोटो को अपनी डीपी लगाई जिसे एक दिन पहले विराट ने शेयर किया था। इस फोटो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है। बैकग्रांउड में एक पैंटिग है, जिसमें कपल किस करता नजर आ रहा है। इसके ठीक सामने ये रियल कपल भी एक दूसरे की आगोश में खोए नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »