मुंबई। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि एडन मार्करम को भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था। साउथ अफ्रीका भारत से यह सीरीज 1-5 से गंवा बैठा था। स्मिथ ने कहा कि लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस करारी हार से मार्करम का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं होगा। स्मिथ ने कहा कि मार्करम को पहले एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व होने और मजबूत बनने का मौका दिया जाना चाहिए था।