26 Apr 2024, 11:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी : आंध्र ने एमपी को 6 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 6:08PM | Updated Date: Feb 6 2018 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। गिरीनाथ रेड्डी (24 रन पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान हनुमा विहारी (61) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत आंध्र ने मंगलवार को विजय हजारे एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट के ग्रुप सी के मुकाबले में मध्यप्रदेश को छह विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 
 
आंध्र ने पहले गेंदबाजी करते हुए मध्यप्रदेश को 44.2 ओवर में 184 रन पर निपटा दिया और फिर 38.5 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। आंध्र के लिए कप्तान विहारी ने 60 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 और अश्विन हेब्बर ने 77 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 42 रन बनाए। 
 
इसके अलावा रिकी भुई ने 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 32 और द्वारका रवि तेजा ने 25 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए पुनीत दत्रे ने दो विकेट हासिल किए। इससे पहले मध्यप्रदेश ने 44.2 ओवर में 184 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए अंशुल त्रिपाठी ने 39, रजत पाटीदार ने 34 और कप्तान हरप्रीत सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। आंध्र के लिए गिरीनाथ ने 24 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। इसके अलावा शिवा कुमार, बंडारू अयप्पा, कार्तिक रमन और विहारी ने एक-एक विकेट लिया। 
               
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »