26 Apr 2024, 06:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रहाणे की फार्म चिंता का विषय नहीं : गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2017 6:01PM | Updated Date: Dec 18 2017 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि अंजिक्य रहाणे की खराब फार्म दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए कोई खास चिंता का विषय नहीं है।  रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में केवल 17 रन बनाये लेकिन उपमहाद्वीप के बाहर के उनके रिकार्ड को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे में महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना जा रहा है। 

गांगुली ने बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्राफी सेमीफाइनल मैच के दौरान पीटीआई से खास बातचीत में कहा,   नहीं मुझे नहीं लगता है कि अजिंक्य रहाणे की फार्म चिंता का विषय है क्योंकि वह बेहतरीन खिलाड़ी है। विराट कोहली, रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय पहले भी दक्षिण अफ्रीका में खेल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि वह बेहतर खिलाड़ी के रूप में दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं।   

  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »