26 Apr 2024, 07:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जहां ओबामा ने मनाया हॉलिडे, वहीं विराट-अनुष्का ने रचाई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 12:16AM | Updated Date: Dec 12 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इटली के टसकनी में विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इसका अनाउंसमेंट ट्विटर पर शादी की तस्वीर डालते हुए किया। इटली में यह शादी उसी जगह हुई, जहां मई 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार हॉलिडे मनाने गए थे। विराट-अनुष्का ने टसकनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में शादी की। यह रिजॉर्ट मिलान शहर से करीब 4-5 घंटे की दूरी पर है। ये जगह 800 साल पुराने एक गांव को रेनोवेट कर बनाई गई है। इस गांव को पूरी तरह नया लुक देकर अब यहां शादियां करवाई जाती हैं। यहां मई 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल अपने इटली वेकेशन के दौरान रुके थे।

6 एकड़ में बने इस रिजॉर्ट में 22 कमरे हैं, जिनमें एक बार में सिर्फ 44 लोग ही रुक सकते हैं। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का की शादी की गेस्ट लिस्ट भी बहुत छोटी ही थी। इस रिजॉर्ट के सभी 5 विला में एक हफ्ते रुकने का खर्च लगभग 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार यह दुनिया के 20 सबसे महंगे लग्जरी रिजॉर्ट में से एक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »