26 Apr 2024, 21:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नंबर वन तभी हो जब विदेश में जीतोगे: गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 3:25PM | Updated Date: Dec 1 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। धुरंधर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को टीम इंडिया के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को कहा कि आप नंबर वन तभी हो जब आप विदेशी जमीन पर जीत हासिल करते हो। गंभीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विश्राम मांगने के मुद्दे और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा"विदेशी जमीन पर जीतना आपकी असली परीक्षा है।
 
विदेशी दौरे पर ही खिलाड़यिों का सही आंकलन हो पाता है और जब आप विदेशी दौरों में जीतते हैं तभी आपके नंबर वन बनने की सार्थकता है।" आस्ट्रेलिया जैसी टीम ने भारत को भारत में हराया था और दूसरे देशों को भी उनके घर में जाकर पराजित किया था। भारत को भी ऐसी ही आदत डालनी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »