27 Apr 2024, 10:04:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली ने धोनी को टी20 के प्रति रवैया बदलने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 4:01PM | Updated Date: Nov 12 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आलोचना का शिकार विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी है कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रति  अलग  रवैया अपनाएं। वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व क्रिकेटर हाल में धोनी के टी20 भविष्य पर सवाल उठा चुके हैं। गांगुली ने कहा, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय की तुलना में उसका टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड उतना अच्छा नहीं है। उम्मीद करते हैं कि कोहली और टीम प्रबंधन उनसे अलग से बात करेगा। उसमें काफी क्षमता है। अगर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय के प्रति रवैया बदलता है तो वह फिर वह सफल हो सकता है।   
 
न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 97 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी जिसके बाद धोनी कप्तान विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर उतरे लेकिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत अंत में मैच हार गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »