27 Apr 2024, 07:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऐसा करने पर युवराज सिंह की हो सकती है वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 1:14PM | Updated Date: Nov 10 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। क्रिकेट की दुनिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने टीम इंडिया में वापसी की तैयारियां शुरू कर दी है। युवराज सिंह बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग में जुट गए हैं और वो यो-यो टेस्ट की तैयारियां कर रहे हैं। टीम इंडिया में एंट्री पाने के लिए यो-यो टेस्ट पास करना जरूरी है जिससे किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस का पता चलता है। युवराज सिंह ने अब उसे पास करने का मन बना लिया है।
 
वैसे आपको बता दें युवराज सिंह की नजर टीम इंडिया में खाली चल रही नंबर 4 की पोजिशन पर है। टीम इंडिया इन दिनों नंबर 4 पर कई बल्लेबाजों को आजमा रही है। मनीष पांडे, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया ने नंबर 4 पर आजमाया है। इनमें से दिनेश कार्तिक ने नंबर 4 पर जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस पोजिशन पर युवराज का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। साल 2015 वर्ल्ड कप के बाद युवराज ने नंबर 4 पर 10 पारियों में 358 रन बनाए हैं और उनका औसत 44.75 रहा है। ऐसे में अगर युवराज सिंह यो-यो टेस्ट पास कर लेते हैं तो वो नंबर 4 पर टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »