26 Apr 2024, 22:14:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कीवीयों के साथ धोनी खेल रहे थे यह खेल, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 1:06PM | Updated Date: Nov 10 2017 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है। दोनों ही सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी। हालांकि, 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया तीसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच काफी देर बाद शुरू हुआ और दोनों टीमों को केवल 8-8 ओवर खेलने का मौका ही मिला। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से मात दी. पहले तो बारिश की वजह से मैच नहीं होने के आसार बन रहे थे, जिससे दर्शक भी काफी निराश थे। लेकिन बाद में मैच हुआ और भारत की जीत ने दर्शकों को खुश कर दिया। 
 
बारिश के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर फुटबॉल खेलकर दर्शकों का मनोरंजन किया। लेकिन बारिश के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के साथ कुछ और ही खेल रहे थे। धोनी और कीवी खिलाड़ियों के इस खेल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
यूं तो धोनी के जैंटलमैन और दोस्ताना व्यवहार का हर कोई फैन है। इस बार भी धोनी ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ कुछ ऐसा किया है कि हर कोई उनका फैन होता जा रहा है।
 
दरअसल, तिरुअनंतपुरम में तीसरे टी-20 मैच में बारिश के कारण मैच में देरी हो रही थी। इस दौरान धोनी ने आउटडोर गेम फुटबॉल को इनडोर गेम बना दिया और कीवी खिलाड़ियों के साथ इसका जमकर लुत्फ उठाया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »