26 Apr 2024, 21:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हमें हार्दिक के आफ कटर्स पर भरोसा था : कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 7:04PM | Updated Date: Nov 8 2017 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरूवनंतपुरम। कप्तान विराट कोहली को हार्दिक पंड्या की आफ कटर्स पर पूरा भरोसा था जो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तनावपूर्ण आखिरी ओवर में काफी उपयोगी साबित हुए। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिये थे और पंड्या ने 12 रन ही दिये । भारत ने श्रृंखला 2.1 से जीती। कोहली ने कहा , हमें हार्दिक पर पूरा भरोसा था। उसके आफ कटर्स बेहतरीन होते हैं।

 
विकेट में नमी थी लिहाजा गेंद विकेट पर जम रही थी। आखिरी ओवर में मैने सोचा कि उसके पास जाउं लेकिन उसने तीन गेंद के बाद कहा, मैं कर लूंगा, आप चिंता मत करो। उन्होंने कहा, एक कप्तान के तौर पर जब आपको गेंदबाज से इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है तो आपके पास कहने को कुछ नहीं होता। उसे अपनी क्षमता पर भरोसा था और वह हमारे लिये फिनिशर की भूमिका निभाने में कामयाब रहा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »