26 Apr 2024, 14:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टी-20 आज, बर्थ डे से पहले कोहली बना सकते है ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 12:43PM | Updated Date: Nov 4 2017 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में होने जा रहा है। यह मुकाबला दिलचस्प होने साथ - साथ काफी अहम होगा। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया इस सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाने में कामयाब होगी। इसके अलावा टीम के कप्तान विराट कोहली को सीरीज़ में जीत का बर्थडे गिफ्ट भी मिल सकेगा। कोहली के पास एक ख़ास मौका है अपने नाम ज़बरदस्त रिकॉर्ड बनाने का। दरअसल विराट कोहली टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बनने से महज़ 12 रन दूर है। अगर कोहली यह कारनामा कर लेते हैं तो फिर उनके नाम एक ख़ास रिकॉर्ड बन जायेगा और वे श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलशान को पीछे करने में कामयाब हो जायेंगे।
 
विराट कोहली ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। आइये आपको बताते है की हम किस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे है। विराट कोहली ने पहले टी 20 मैच में मात्र 11 गेंदों में 26 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने 3 लंबे लबे छक्के लगाये थे। 3 छक्के लगाते ही विराट कोहली टी 20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए है।
 
अगर विराट कोहली 12 रन बनाते हैं तो विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ कर ब्रैंडन मैकुलम के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली 1878 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है। विराट कोहली से पहले मौजूद श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने अपने करियर के दौरान टी-20 में 1889 रन बनाए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »