26 Apr 2024, 10:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यह ट्वीट कर बुरे फंसे सचिन तेंडुलकर, हो गए ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 1:46PM | Updated Date: Oct 30 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रोल्स के निशाने पर होता है। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर उस वक्त बुरे फंस गए, जब उन्होंने सुबह भारतीय टीम की जीत को लेकर एक ट्वीट कर दिया। यह ट्वीट गलत नहीं था, लेकिन समय गलत था। दरसअल, उन्होंने यह ट्वीट भारत और न्यू जीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले की आधी पारी के बाद होना था, लेकिन यह सुबह किया गया। बस फिर क्या था? फैंस को चटकारे लेने का मौका मिल गया।

क्या था ट्वीट में?
ट्वीट में मास्टर ब्लास्टर ने लिखा- रोहित और विराट की शानदार बैटिंग। देखो, इस मैच में जीत के लिए टाइट फाइट होने वाली है। उम्मीद है हम अच्छा फिनिश कर सकते हैं। बता दें कि यह ट्वीट सोमवार सुबह 6:48 बजे किया गया, जबकि भारत ने तो रविवार को रात में ही मैच 6 रनों से जीत लिया था। यही वजह है कि वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। बता दें कि विराट कोहली ने 147 और विराट कोहली ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी। भारत के 337 रन के जवाब में कीवी टीम 331 रन ही बना सकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »