26 Apr 2024, 12:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्या सौरव गांगुली को छोड़ना पड़ेगा कैब अध्यक्ष का पद, उठे ये सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 1:22PM | Updated Date: Oct 28 2017 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के महान कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली के खिलाफ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) में ही अब बगावत के सुर उठने लगे हैं। हालात ये हो रहे हैं कि उनसे कैब अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग भी की जा रही है। दरअसल विवाद जुड़ा हुआ है लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर। इन सिफारिशों के तहत बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली के ऊपर 'कूलिंग ऑफ' नियम के तहत कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है। अब सुबीर गांगुली ने इस मामले में बगावती तेवर दिखाते हुए कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र भेजा है।
 
सुबीर गांगुली ने कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र भेजकर कहा कि अगर उन्हें ‘कूलिंग ऑफ’ पर जाने के लिये बाध्य किया जाता है, तो लोढ़ा समिति के अनुसार यही नियम उन पर भी भी लागू होता है। सुबीर आईपीएल संचालन परिषद के पूर्व सदस्य और कैब के अनुभवी रह चुके हैं। वह राज्य संघ में पूर्व कोषाध्यक्ष बिस्वरूप डे के साथ सौरव गांगुली के विरोधी ग्रुप का हिस्सा हैं।
 
उन्होंने तीन पेज के इस पत्र में लिखा, अगर आप मुझे संयुक्त सचिव के पद पर जारी रखने के लिये मुझे अमान्य करार कते हो तो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार आप भी जारी नहीं रह सकते। इसके अनुसार ‘कूलिंग ऑफ’ का तीन साल का समय आपके खिलाफ भी लागू होगा। आपको भी तुरंत प्रभाव से अपना पद छोड़ना होगा।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »