26 Apr 2024, 20:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मासूम बच्ची की बीमारी को देख पिघला भज्जी का दिल, किया ये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:08PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया से बाहर चल रहे टर्बनेटर हरभजन सिंह हमेशा से ही असहाय लोगों की आर्थिक मदद करते आए हैं। भज्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब जब उन्होंने टि्वटर पर अस्पताल में भर्ती एक बच्ची का अपडेट देखा तो उन्होंने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया।

बच्ची के ​बारे में जानकारी
दरअसल, खालसा एआईडी नाम के अकाउंट से 4 साल की काव्या अस्पताल में भर्ती एक तस्वीर अपलोड किया गया था। जिसमें बताया गया है कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। साथ ही बताया गया कि काव्या मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त है। हमें उसके इलाज के लिए 4600 डॉलर की जरूरत है।
 
जानकारी मिलने के बाद हरभजन सिंह दिल्ली के अस्पताल में पहुंचे और बच्ची से मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने बच्ची की पूरी मदद की। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहां कि 'काव्या हमारी बच्ची है... भगवान उसको जरूर बचाएगा। हम बस अपना फर्ज निभा रहे हैं।' रभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पूर्व आईपीएस को एक प्रश्न का करारा जवाब दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »