26 Apr 2024, 08:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी के समर्थन में आए हरभजन, जानें पूरा मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 1:04PM | Updated Date: Oct 27 2017 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो लेकिन सोशल मीडिया पर अकसर ही चर्चा में में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व आईपीएस को ट्विटर पर काफी लताड़ लगाई थी। लेकिन इस बार भज्जी ने ट्विटर पर क्रिकेट में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के एक खिलाड़ी का समर्थन किया है।
 
दरअसल, हरभजन सिंह ने ट्विटर पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन का समर्थन भी किया है। हरभजन ने अफरीदी का साथ ली गई तस्वीर के साथ लिखा, 'इंसानियत सबसे पहले..होप नॉटआउट समाज के लिए बेहद अच्छा काम कर रहा है, इसका हिस्सा बनना शानदार है, शाहिद अफरीदी और उनकी टीम का भगवान शक्ति दे।'
 
इसके जवाब में शाहिद अफरीदी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भज्जी के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, प्यार, शांति और इंसानियत के लिए सभी बंधनों को तोड़ते और सीमाओं को लांघते हुए। शुक्रिया हरभजन सिंह एसएएफ फाउंडेशन को सपोर्ट करने ने के लिए। हैशटैग होपनॉटआउट।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »