27 Apr 2024, 07:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे वनडे में चला 'गब्बर' का बल्ला, हासिल किया ये मुकाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 1:02PM | Updated Date: Oct 26 2017 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। 'गब्बर' के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन का बल्ला यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान खूब चला। उनके उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 231 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट से मैच जीता और तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचाई। धवन ने 68 रनों की पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, धवन ने भारतीय सरजमीं पर अपने 1000 वनडे रन भी पूरे किए। साथ ही वह भारत में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 

महज 25 पारियों का लिया सहारा
धवन ने एक हजार रन बनाने के लिए केवल 25 पारियों का सहारा लिया। उनसे पहले रोहित शर्मा ने भारत में सबसे तेज 1,000 रन बनाए थे। रोहित ने यहां तक पहुंचने के लिए मात्र 23 वनडे पारियों का सहारा लिया था। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक
धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार अपना अर्धशतक जमाया है। उन्होंने 84 गेंदें खेलकरव 68 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। धवन के वनडे करियर का यह 22वां अर्धशतक था। इसके अलावा उन्होंने 91 वनडे पारियों में 50 छक्के भी पूरे किए। ऐसा करने वाले धवन अब 5वें भारतीय ओपनर बन गए हैं। 

50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय ओपनर
सचिन तेंदुलकर- 452 वनडे पारियों में 195 छक्के
सौरव गांगुली- 300 वनडे पारियों में 190 छक्के
रोहित शर्मा- 164 वनडे पारियों में 148 छक्के
वीरेंद्र सहवाग- 245 वनडे पारियों में 136 छक्के
शिखर धवन- 91 वनडे पारियों में 50 छक्के
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »