27 Apr 2024, 08:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने धोनी आैर साक्षी को सुनाए गाने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 1:08PM | Updated Date: Oct 25 2017 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास रही। जब पूरा रांची पटाखों की गूंज सुन रहा था उस समय धोनी मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के गानों को सुनने में व्यस्त थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी और उनके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। रंधावा ने कुछ पंजाबी गाने सुनाकर सभी उनके मुरीद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रंधावा ‘तेनू सूट सूट करदा’ और हाइ रेडट गब्बरू और अन्य गाने गाते दिख रहे हैं।
 
वहीं उनके आस पास धोनी, साक्षी और उनके परिवार के लोग बैठ कर म्यूजिकल दिवाली का मजा उठाते दिख रहे हैं। cricket_slays_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई है। इसके अलावा इसी हैंडल से रंधावा और धोनी की एक फोटो भी शेयर की गई है। इस फोटो में धोनी पंजाबी पॉप सिंगर रंधावा के साथ खड़े हैं, साथ में दो अन्य व्यक्ति भी खड़े हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »