26 Apr 2024, 23:57:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2017 6:30PM | Updated Date: Oct 23 2017 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। यहां बफेलो पार्क में रविवार को तीसरे एवं अंतिम डे/नाइट वनडे क्रिकेट मैच में 200 रन की जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.4 ओवर में 169 रन बनाकर आउट हो गई। फाफ डू प्लेसिस को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि क्विंटॉन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 
 
तीन अर्धशतकें
इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। रिटायर्ड आउट होने के पहले खुद उन्होंने 67 गेंद में 10 चौके व 1 छक्के के साथ (91) रन बनाए। पारी में कुल तीन अर्धशतक बने। ओपनर क्विंटॉन डी कॉक ने 68 गेंद में 9 चौके व 1 छक्के के साथ (73) और एडिन मरक्रम ने 60 गेंद में 4 चौके व 2 छक्के के साथ (66) रन बनाए। प्लेसिस का स्ट्राइक रेट 135.82, मरक्रम का 110.00 तथा डी कॉक का 107.35 रहा। फरहान बेहरदीन (33) तथा कैगिसो रबाडा (23) रन पर नाबाद रहे। बेहरदीन ने 4 चौके, जबकि रबाडा ने 3 चौके व 1 छक्का लगाया। मेहदी हसन मिराज ने 10 ओवर में 50 रन देकर 2, तस्कीन अहमद ने 7 ओवर में 66 रन देकर 2 व रूबेल हुसैन ने 10 ओवर में 75 रन देकर 1 विकेट लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »