27 Apr 2024, 00:12:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवी की फैमिली के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज, लगे ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 12:44PM | Updated Date: Oct 18 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट और टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने एक बार फिर उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अकांक्षा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब अकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार पर आरोप लगाए हैं। बिग बॉस में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी वह लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है।

बता दें कि युवराज सिंह पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर तो चल ही रहे हैं। ऐसे में अब इस मुकदमे के बाद उनकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। युवराज सिंह दो भाई हैं, उनके छोटे भाई का नाम जोरावर सिंह है। जोरावर ने एक मार्च, 2014 को गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से शादी की थी, लेकिन 4 महीने के अंदर आकांक्षा अपनी शादी से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »