27 Apr 2024, 03:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने केक से नहलाया तो हार्दिक पांड्या ने दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 12:38PM | Updated Date: Oct 18 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के नए स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 11 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। हार्दिक पांड्या का यह जन्मदिन अब सुर्खियों में छा गया है। हार्दिक का 24वां जन्मदिन टीम इंडिया के उनके साथियों ने कुछ इस अंदाज में मनाया, जिसे वह जिंदगी भर भुला नहीं पाएंगे। यूं तो अपने शानदार प्रदर्शन से पांड्या चर्चा में बने ही रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त में उनका नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया था। सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के ट्वीट का जवाब देकर पांड्या यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद परिणीति और हार्दिक दोनों ने सफाई देते हुए बताया कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हैं।

इसके बाद हार्दिक पांड्या और शिबानी दांडेकर की चैट को लेकर भी काफी चर्चा हुई। हालांकि, इस मामले में दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा गया. अभी कुछ दिनों पहले ही हार्दिक पांड्या और एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। इस तस्वीर पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थीं। बहुत से लोगों ने इस लड़की को लेकर अपनी जिज्ञासा भी जताई थी, लेकिन पांड्या ने सस्पेंस को खत्म करते हुए बता दिया था कि यह लड़की उनकी बहन है। इन सबके बाद अब हार्दिक पांड्या की बर्थडे पार्टी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
 
हार्दिक पांड्या ने अपना यह जन्मदिन टीम इंडिया के साथियों के साथ मनाया बता दें कि 11 अक्टबूर को सिर्फ हार्दिक पांड्या का ही जन्मदिन नहीं था, बल्कि टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगड़ और फिजियो पैट्रिक फारहार्ट का भी जन्मदिन था। बस फिर क्या था टीम के खिलाड़ियों को मौका मिल गया और इन तीनों को जमकर केक में नहलाया गया।
 
हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन सेलिब्रेशन के इन वीडियोज और तस्वीरों को शेयर किया है। वीडियो में पांड्या शर्टलेस होकर केक काट रहे हैं, उनके पास टीम इंडिया के खिलाड़ी भी खड़े हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »