08 May 2024, 08:57:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया लौटते हुए भावुक हुए वॉर्नर, बोले- 'थैंक्यू इंडिया, फिर मिलेंगे'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 12:26PM | Updated Date: Oct 15 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन डेविड वार्नर ने देश के क्रिकेट प्रेमियों को धन्यवाद दिया है और टीम के इंडिया दौरे को बेहद अच्छा बताया है। वॉर्नर ने कहा कि भारत आपको धन्यवाद हमारी मेजबानी करने के लिए। हमें भारत में खेलना अच्छा लगता है। हम यहां काफी प्यार और सम्मान पाते हैं। वॉर्नर ने हैदराबाद में तीसरा टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द होने पर अफसोस भी जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम में इं‌डिया को सैल्यूट करते हुए एक फोटो शेयर की। जिसमें लिखा कि शुक्रिया भारत। 

उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। वो इस टीम के कप्तान भी हैं। 2016 में वह आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं। टीम इंडिया के खिलाफ वन डे सीरीज में वॉर्नर ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। शुरू के तीन मैचों में उनका बल्ला नहीं चला। बेंगलुरू में उन्होंने  शतक लगाया और पांचवें और अंतिम मैच में नागपुर में उन्होंने अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया को वन डे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »