26 Apr 2024, 23:25:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ी अब लगा एक और बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 1:59PM | Updated Date: Oct 13 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिस्टल में हुए विवाद के कारण पुलिस जांच के घेरे में चल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के साथ किट निर्माता कंपनी न्यू बैलेंस ने अपना करार खत्म कर लिया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए स्टोक्स से करार खत्म करने की जानकारी दी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है, "स्टोक्स के व्यवहार कंपनी के मूल्यों के मुताबिक नहीं है और इसलिए कंपनी उनके साथ 200,000 डॉलर का सालाना करार खत्म कर रही है।" कंपनी के यह कदम स्टोक्स के ब्रिस्टल हादसे पर सार्वजनिक मांफी मांगने के बाद आया है। स्टोक्स ने ब्रिस्टल में ब्रिटेन की मशबूर हस्ती कैटी प्राइस के अपाहिज बेटे का मजाक उड़ाया था।
 
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) ने कहा है कि स्टोक्स एशेज सीरीज के लिए तब तक आस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे जब तक उन पर चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती। उन्हें इस मामले के बाद गिरफ्तार तो किया गया था लेकिन उन पर अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। वह मंगलवार से शुरू हो रहे शिविर में भी हिस्सा ले पाएंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »