26 Apr 2024, 06:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऐसे विवाद में फंसे दोनों पारियों में शतक जडऩे वाले यूसुफ पठान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 5:16PM | Updated Date: Oct 10 2017 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। यूसुफ ने मौजूदा रणजी सत्र की बेहतरीन शुरुआत की है। यहां के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में यूसुफ ने बड़ौदा की ओर से खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ दोनों पारियों में सैकड़े उड़ाए। 
 
हालांकि इसके बावजूद बडौदा आठ विकेट की हार झेलने को मजबूर हो गया। यूसुफ ने पहली पारी में 125 गेंदों पर 13 चौको व 6 छक्कों की मदद से 111 और दूसरी पारी में 154 गेंदों पर 16 चौकों व 7 छक्कों की बदौलत नाबाद 136 रन बनाए। यूसुफ बड़ौदा की पहली पारी के दौरान तीसरे दिन एक विवाद में फंस गए।
 
दरअसल यूसुफ अपने भाई कप्तान इरफान के साथ क्रीज पर थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के स्पिनर मिहिर हिरवानी के साथ यूसुफ की बहस हो गई। यूसुफ, हिरवानी की गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें लगा कि गेंदबाज उनका रास्ता रोक रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »