26 Apr 2024, 23:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रांची में धोनी के घर पहुंचे विराट, बेटी जीवा को डराया, video

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 7:46PM | Updated Date: Oct 8 2017 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के खेलने रांची गए विराट कोहली पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे।  रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस में विराट ने धोनी की बेटी नन्ही जीवा के साथ खूब मस्ती की। विराट ने इंस्टाग्राम पर उस खूबसूरत पल का वीडियो भी शेयर किया ह। साथ ही उन्होंने लिखा- 'जीवा से फिर मिला। इस मासूम के साथ कितने सुकूनभरे पल रहे। 

जीवा के साथ लॉन में बैठे विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..?  इस पर जीवा बार-बार पूछती है- कौन किया.. कौन किया..?  विराट बोलते हैं जीवा ने किया। जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह म्याऊं-म्याऊं करने लगती है। आखिर में विराट भी म्याऊं -म्याऊं की आवाज से उसे डराने लगते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »