26 Apr 2024, 15:56:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रशांत ने पुजारा को पीछे छोड़ा, रणजी में किया ये कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:40PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी का खेल शुरू हो चुका है और इस टू्र्नामेंट की शुरूआत में ही रनों की जमकर बारिश देखी जा रही है। हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन धमाल मचा दिया है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपने करियर का पहला तिहरा शतक ठोका। आज उनका जन्मदिन है और ऐसे में यह दिन उनके लिए और भी स्पेशल हो जाता है। उन्होंने अपने 300 रन महज 318 गेंदों में पूरे किए। अपनी पारी में उन्होंने 40 चौके और 1 छक्का लगाया।
 
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जन्मदिन पर शतक जमाने वाले प्रशांत तीसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि, प्रशांत तिहरा शतक बनाने के बाद ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके और 338 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। रणजी ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड निंबालकर के नाम है जिन्होंने साल 1948-49 में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पूना के खिलाफ 443* रनों की पारी खेली थी।
 
इस दौरान हिमाचल प्रदेश ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 607 रन बना लिए हैं। कप्तान सुमित वर्मा ने 79 और पारस डोगरा ने 99 रन बनाए। वहीं बैंस 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत कितने आगे तक जा पाते हैं। पारस मैच के पहले दिन 275 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
 
रणजी मुकाबले के एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड 277 रनों का है, जिसे महाराष्ट्र के बीबी निंबालकर ने 1948-49 में बनाया था। हालांकि यह रिकॉर्ड तो नहीं टूट पाया लेकिन 25 साल के प्रशांत ने चेतेश्वर पुजारा को पीछे जरूर पीछे छोड़ दिया है। पुजारा ने 2102-13 सत्र के दौरान सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए कुल 261 रन बनाए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »