27 Apr 2024, 10:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिताली राज पर भी बनेगी फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 4:02PM | Updated Date: Sep 27 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्रसिंह धोनी के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज पर बन रही बायोपिक के अधिकार हासिल कर लिए हैं। मिताली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। साथ ही महिलाओं के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

मिताली के नाम हैं ये रिकॉर्ड     
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज पहली भारतीय हैं, जिनके नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम दो बार -वर्ष 2005 में और वर्ष 2017 में आईसीसी ओडीआई विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ ही क्रिकेट में योगदान देने के लिए वर्ष 2015 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अजित अंधारे ने कहा कि उनका समूह क्वीन, कहानी, मेरी कॉम जैसी मजबूत महिला किरदार वाली फिल्मों को प्रदर्शित करने में हमेशा से आगे रहा है।
 
मिताली ने दिया बयान
उन्होंने एक बयान में कहा, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म खेल में कॅरियर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करे, खासकर युवा लड़कियों को।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »