26 Apr 2024, 06:45:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

मोदी ने दिया स्‍वच्‍छता अभियान का न्‍योता, रहाणे का ये जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 1:33PM | Updated Date: Sep 23 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रहाणे ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री द्वारा मिले पत्र के बाद किया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रहाणे को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। यह अभियान सरकार द्वारा देशभर में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किया जा रहा है।

टीम इंडिया के क्रिकेटरों का सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में हिस्सा लेना नया अनुभव नहीं है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 'स्वच्छ भारत' अभियान में हिस्सा लिया था। तब कोहली ने ईडन गार्डन्स पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया था। वैसे 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'स्वच्छता ही सेवा' समान अभियान है जो सरकार द्वारा देश में सफाई रखने के इरादे से आयोजित किए जा रहे हैं।
 
रहाणे को लिखे खत में प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेटर को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दिया है। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। मोदी ने इस पत्र में महात्मा गांधी के विश्वास को बताया और कहा कि देश के लोगों को सफाई पहल में हिस्सा लेना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »