27 Apr 2024, 08:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर ने 10 सालों में 150 बार किया महिला से रेप, मिली ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 2:34PM | Updated Date: Sep 15 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट जगत को हिलाने वाली खबर है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व घरेलू क्रिकेटर डायन तलजार्ड को महिला के साथ रेप करने के आरोप में 18 साल की सजा सुनाई गई है। 1993 से लेकर 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके डायन को कोर्ट ने महिला के साथ रेप का दोषी पाया और खिलाड़ी को 18 साल की सजा सुनाई। डायन ने महिला के साथ 10 साल में करीब 150 बार रेप किया। डायन ने साल 2002 से लेकर 2012 तब महिला के साथ 150 बार रेप किया और उसे कई धमकियां भी दीं। 

पीड़ित महिला ने बताया कि वो कई बार आत्महत्या करने का मन भी बना चुकी थी। साल 2015 में उसे किसी तरह मौका मिल गया और उसने पुलिस को फोन कर दिया। घरेलू क्रिकेट में 25 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके डायन ने पीड़ित महिला को झूठा करार दिया और कहा कि उसने झूठ बोलकर उसे फंसाया है। साथ ही माना जा रहा है कि डायन के दोस्त एक ऑनलाइन कैंपेन चलाएंगे जिससे की केस की जांच दोबारा कराई जा सके। जज ने डायन से कहा, ”आपने पीड़ित महिला के साथ कई बार हिंसा की और इसके बाद आप रेप करते थे। आप उसे अपनी बातों से बरगलाते थे और उसे गंदे मैसेज भेजते थे। वो आपसे डरती थी। वो काफी कमजोर महसूस करती थी। उसकी कई सारी समस्याएं थीं।”
 
जज के इस बयान के बाद डायन ना में अपना सिर हिलाते रहे और उनकी गर्लफ्रेंड रोने लगीं। आपको बता दें कि कोर्ट ने डायन को महिला के साथ 10 साल में 150 बार रेप करने के आरोप में 18 साल की सजा सुनाई है। डायन ने 25 घरेलू मैचों में 30.93 की औसत से 60 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट भी हासिल किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »