27 Apr 2024, 05:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली को प्रपोज करने वाली अंग्रेज महिला कर बैठी ये गलती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 2:16PM | Updated Date: Sep 12 2017 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल में मात देने वाली इंग्लिश टीम की सदस्य डेनियिली व्याट को ट्विटर पर भारतयी ट्विटर बाजों द्वारा ट्रोल का सामना करना पड़ा। डेनियिली इंग्लिश टीम में ऑल राउंडर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट का बहुत बड़ी प्रशंसक भी है। साल 2014 में विराट जब इंग्लैंड दौरे पर गए थे तब डेनियली ने विराट को प्रपोज किया था। हाल ही में उन्होंने विराट से मिले एक गिफ्ट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया गया। डेनियिली को बतौर गिफ्ट विराट ने एक बल्ला दिया था जिसकी उन्होंने तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। लेकिन डेनियिली एक गलती कर बैठी बल्ले पर लिखा विराट कोहली के नाम पर स्पेलिंग मिस्टेक थी। ट्विटरबाजों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने पिक्चर के साथ बतौर कैप्शन लिखा कि, इस हफ्ते से ट्रेनिंग पर वापसी, इस बीस्ट को प्रयोग करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »