26 Apr 2024, 16:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश 305 रन में नैथन लॉयन के 7 विकेट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया 225/2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 3:20PM | Updated Date: Sep 6 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चिटगोंग। सीरीज में 0-1 से पिछड़ी आॅस्ट्रेलियाई टीम यहां बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में है। पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले ओपनर डेविड वॉर्नर यहां भी चढ़कर खेल रहे हैं और 170 गेंद में 88 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले बांग्लादेश की टीम अपनी पहले दिन की रन संख्या 6 विकेट पर 253 रन से आगे खेलते हुए 305 रन बनाकर आउट हो गई थी। 

98 गेंद में अर्धशतक
वॉर्नर ने 88 गेंद में 2 चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 51.76 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए हैं। जब मैट रेनशॉ (4) रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हो गए, तो वॉर्नर ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। स्मिथ ने 61.70 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए, जबकि पीटर हैंडंसकॉम्ब 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 61.06 है। स्मिथ ने 50 रन 81 गेंद में 7 चौके तथा हैंड्सकॉम्ब ने 74 गेंद पर 4 चौके के साथ पूरे किए। लंच के समय आॅस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 15 रन था। चाय के समय रनसंख्या 2 विकेट  पर 111 रन थी। 
 
94 रन देकर 7 विकेट
राइट आर्म ऑफ ब्रेक स्पिनर नैथन लॉयन ने 94 रन देकर 7 विकेट लिए। वे पहले ही दिन 5 विकेट ले चुके थे। पहले दिन 19 रन पर नाबाद नासिर हुसैन 45 रन बनाकर आउट हुए। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »