27 Apr 2024, 10:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट का विकेट लेते ही रोहित ने लगाया मलिंगा को गले, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 1:36PM | Updated Date: Sep 1 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच गुरूवार को कोलंबो में खेला गया है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 375 रनों का विशाल लक्ष्‍य दिया। लक्ष्‍य का पीछे करते हुए श्रीलंकाई टीम 42.4 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 131 और रोहित शर्मा ने 104 रन बनाए। सीरीज का अंतिम मैच अब इसी मैदान पर 3 अगस्त को खेला जाएगा।
 
वहीं, मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया। मैच के 30वें ओवर में विराट कोहली 131 रन पर आउट हुए। उनको लसिथ मलिंगा ने आउट किया था। कोहली को आउट करने के बाद भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मलिंगा को गले लगा लिया। यह एक अलग तरह का दृश्य देखने को मिला जो यह बताता है कि खेल में खेल भावना का कितना महत्व होता है। 
 
रोहित ने जब मलिंगा को गले लगाया तो सभी भारतीय फैंस चौंक गए। लेकिन बाद में पता चला कि इस विकेट से मलिंगा के 300 विकेट पुरे हो गए है। तो भारतीय फैंस ने रोहित कि प्रशंसा की। विराट के आउट होने से पहले भारत मजबूत स्थिति में पहुंच चूका था। विराट ने मैच में महज 96 गेंद पर 17 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। 
 
मलिंगा के शतकीय विकेट-
100वां - मार्टिन गप्टिल(न्यूजीलैंड) 
200वां - महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 
300वां - विराट कोहली (भारत) 
विराट कोहली को आउट करते ही मलिंगा वनडे में सबसे तेजी से 300 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें और दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज बन गए। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास और सनथ जयसूर्या यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मुरलीधरन ने 202 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था जबकि मलिंगा को इसके लिए 203 मैच खेलने पड़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »