27 Apr 2024, 00:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने चौथा वनडे भी श्रीलंका को 168 रन से हराया, सीरीज 4-0 की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 2:48AM | Updated Date: Sep 1 2017 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। रोहित शर्मा (104) और कप्तान विराट कोहली (131) के शतकों तले दबी श्रीलंकाई टीम यहां गुरुवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वनडे इंटरनेशनल डे/नाइट क्रिकेट मैच में 168 रन से हार गई। यह श्रीलंका की लगातार चौथी हार है। सीरीज का अंतिम मैच इसी मैदान पर 3 अगस्त को खेला जाएगा। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 375 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 42.4 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
 
विराट ने इस मैच में वनडे करियर की 29वां शतक लगाया। वे 96 बॉल पर 131 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें उन्होंने 17 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
 
1. मनीष पांडे भी चमके
केदार जाधव की जगह टीम में आए मनीष पांडे ने 119.04 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन ठोंके। महेंद्रसिंह धोनी उनके साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका स्ट्राइक रेट 116.66 था। 
 
2. साझेदारियां
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7.50 रन प्रति ओवर के हिसाब से 5 विकेट पर 375 रन बनाए।  रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 219 और मनीष एवं धोनी ने छठे विकेट के लिए नाबाद 101 रन जोड़े। 

3. श्रीलंका के खिलाफ कोहली के 2000 रन 
कोहली ने इस मुकाबले के पहले श्रीलंका के खिलाफ 44 मैच की 43 पारियों में 1943 रन बनाए थे। इस मुकाबले में 67 रन बनाते ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45वीं पारी में 2000 रन पूरे कर लिए। 131 रन की पारी के साथ उन्होंने श्रीलंका के किलाफ 56.10 के औसत से 2076 रन बना लिए हैं। कोहली ने किसी और टीम के खिलाफ 2000 रन नहीं बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 21 पारियों में 1002 और विंडीज के खिलाफ 27 पारियों में 1387  रन बनाए हैं। 
 
4.पोंटिंग से एक कदम पीछे हैं कैप्टन विराट
कप्तान विराट कोहली ने अपने 193वें मैच में 29वां शतक बनाकर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (28) शतक को पीछे छोड़ दिया। अब विराट से ऊपर केवल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही हैं, जिनके 30 शतक हैं। सर्वाधिक 49 शतक भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बनाए थे। वनडे क्रिकेट में शतकवीर टॉप 5 बैट्समैन। 
 
5. धोनी 300 वनडे खेलने वाले भारत के इकलौते विकेटकीपर/बल्लेबाज
 
482 मैच कुमार संगकारा (श्रीलंका) 383 कैच, 99 स्टंप
472 मैच एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 417 कैच, 55 स्टंप
424 मैच मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका) 402 कैच, 22 स्टंप
300 मैच एमएस धोनी (भारत) 281 कैच, 99 स्टंप
 
धोनी अब तक
300 मैच
258 पारी
73 बार नाबाद
9657 रन
183* उच्च
52.20 औसत
10902 गेंद खेलीं
88.58 स्ट्राइक रेट
10 शतक
65 अर्धशतक
08 बार शून्य
741 चौके
210 छक्के
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »