26 Apr 2024, 16:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डैरेन ब्रावो की आतिशी पारी - 10 गेंदों में 6 छक्के जड़ते हुए रच दिया इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 10:21AM | Updated Date: Aug 25 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर घरेलू कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले का जलवा दिखा रहे हैं। जहां विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी का जश्न मानते हुए एक मैच में आठ छक्के लगाए। वहीं डैरेन ब्रावो ने 10 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 38 रन ठोके। इस पारी के माध्यम से उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में (38 रन) कम रनों की पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम की।  
 
ब्रावो की इस पारी की सहायता से त्रिबागो नाइट राइडर्स ने क्रिस गेल की कप्तानी वाली सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।  क्रिस गेल की 93 तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से नेविस पैट्रियट्स टीम ने इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 162 रन बनाए थे। 
 
बाद में बारिश से प्रभावित इस मैच में नाइटराइडर्स को 6 ओवर में 86 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे उसने ब्रैंडन मैकलन (14 गेंद पर 40 रन) और ब्रावो की तूफानी पारी से आसानी से हासिल कर लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »