26 Apr 2024, 12:41:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पंड्या ने पिता को दिया ये 'सरप्राइज गिफ्ट'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 1:13PM | Updated Date: Aug 17 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपने करियर की पहली सेंचुरी लगाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने करियर को नई राह दिखाने के लिए अपने पिता का धन्यवाद किया है। पंड्या ने अपने पिता के लिए 'छोटा सा सरप्राइज' भी रखा। इस सरप्राइज में पंड्या के साथ उनके भाई भी शामिल रहे। 23 वर्षीय पंड्या ने लगातार कई ट्वीट कर अपने पिता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता को जीवन की सभी खुशियां मिलनी चाहिए। पंड्या ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर उनकी कामयाबी का श्रेय उनके पिता को जाता है। उन्होंने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया।
 
इसमें वह अपने पिता को बता रहे हैं कि जिस कार के पास आप खड़े हैं इसके मालिक आप हैं। पंड्या ने कुल चार ट्वीट किए हैं। इनमें पंड्या ने लिखा है, 'पिता के चेहरे पर इतनी खुशी देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि मेरे क्रुणाल पंड्या के करियरक के लिए उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया। इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।सिर्फ हमारे करियर के लिए उन्होंने इतना सब किया। उन्होंने हमारे लिए जो कुछ किया है उसके लिए मैं उन्हें जितना भी शुक्रिया अदा करूं वह कम है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »