26 Apr 2024, 12:25:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पंड्या का तूफानी शतक, सहवाग बोले - 'वेलडन कुंगफू पंड्या'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 10:36AM | Updated Date: Aug 14 2017 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन हार्दिक पंड्या ने अपने कॅरियर का पहला शतक बनाया। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और कईयों की बराबरी की। इस तूफानी ऑलराउंडर ने अभी तक 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। पंड्या के तूफानी अंदाज की पहले भी कई बार तारीफ कर चुके वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर फिर से उन्हें बधाई दी। 
 
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'वाह! क्या शानदार शतक लगाया हार्दिक पंड्या ने। वेलडन मेरे कुंगफू पंड्या! मजा आ गया...' बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से सहवाग कॉमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं। चैंपियंस ट्रोफी के दौरान भी उन्होंने हार्दिक पंड्या को कई बार कॉमेंट्री करते हुए कुंगफू पंड्या का नाम दिया था। फील्ड पर ऐथलेटिक बिल्ड वाले पंड्या कई मुश्किल कैच लपकते हैं और बढ़िया फील्डिंग करते हैं। इसी खासियत को देख सहवाग ने उन्हें यह नाम दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »